ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
नाबालिग को मिली तालिबानी सजा, चीनी डालकर शरीर पर छोड़ दी चीटियां
By Deshwani | Publish Date: 22/9/2018 4:56:20 PM
नाबालिग को मिली तालिबानी सजा, चीनी डालकर शरीर पर छोड़ दी चीटियां

पटना। राजधानी पटना में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। लोग इतने कठोर हो रहे हैं कि अब कानून को हाथ में लेकर इंसानियत को झकझोर देने वाली तालिबानी सजा का रास्ता अपना रहे हैं। चोरी के आरोप में एक नाबालिग बच्चे के साथ इतनी शर्मनाक हड़कत की गई। जिससे आपकी रूह कांप जाएगी।
 
मामला राजधानी पटना का है, जहां एक नाबालिग बच्चे पर कथित रूप से चोरी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की गई। यही नहीं उसे तालिबानी सजा मुकर्रर भी की गई। नाबालिग को निर्वस्त्र कर उसके शरीर पर चीनी पानी का घोल दे दिया गया और उसके ऊपर चीटियों को छोड़ दिया गया।
 
खबरों के अनुसार बच्चे के शरीर पर तीन घंटे तक यह विचलित करने वाली घटना चली। वहीं, मानवता शर्मसार करने वाली घटना चलती रही और लोग मूकदर्शक बनकर इस घटना को देख रहे थे।
 
बताया जा रहा है कि घटना फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में हुई है, जहां भीड़ ने एक बच्चे को चोरी के आरोप में पकड़ा। फिर उस नाबालिग बच्चे को तालिबानी सजा की तरह पिटाई कर पेड़ से बांध दिया गया। जब इतने से भी मन नहीं भरा तो उसके शरीर पर चीनी पानी का घोल डाल दिया गया। और उसके शरीर पर चीटियों को काटने के लिए छोड़ दिया गया।
 
खबरों के अनुसार, यह घटना करीब तीन घंटे तक चली। लोग मूकदर्शक बनकर देख रहे थे और बच्चा दर्द से चीख रहा था। भीड़ में से किसी को भी उस बच्चे के ऊपर दया नहीं आई। हालांकि इस बीच पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना मिली।
 
घंटो तक यातनाएं झेल रहे नाबालिग को पुलिस भीड़ से छुड़ा कर अपने साथ ले गई। सवाल यह है कि समाज के लोग इतने क्रुर होते जा रहे हैं कि वे इंसानियत को भी भूल रहे हैं। एक चोरी की सजा इस तरह एक नाबालिग को देना केवल तालिबानी इंसाफ हो सकता है। जो देश में एक बड़ा जघन्य अपराध है। पुलिस ने इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की है यह पता नहीं चल पाया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS