दरभंगा। मो अब्दुल कलाम। देशवाणी।
ग्रेजुएट क्षेत्र से एमएलसी मदन मोहन झा को बिहार कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष बनाए बनाए जाने से मिथिलांचल में कांग्रेसियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गयी है। वहीं रोसड़ा के विधायक अशोक कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने उन्हें बधाई दी है।
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रहे मदन मोहन झा की ताजपोशी के कयास कई दिनों से लगाये जा रहे थे। जिस पर आज दिल्ली से मुहर लगी। वो बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और विधान परिषद के सदस्य भी हैं। मदन मोहन झा के साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं।
कार्यकारी अध्यक्ष अशोक राम, कौकब कादरी, समीर कुमार सिंह और श्याम सुंदर धीरज शामिल है। इन सबके मनोयन की सूचना पार्टी के दिल्ली कार्यालय द्वारा जारी की गई है। उनके अलावा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रचार कमिटी की कमान सौंपी गई है।
मिथलांचल के दोनों नेताओं के साथ प्रचार कमिटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार, कोकब कादरी, समीर कुमार सिंह और श्याम सुंदर सिंह धीरज की नियुक्ति सभी को जिला अध्यक्ष सिताराम चौधरी, मो असलम, डॉ बैद्यनाथ झा बैजू, शंकर कुमार झा, सुशील सिंह, बसंत सिंह, विपिन पाठक, सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ नव नियुक्त अधिकारियों को भी बधाई दी है।
वही दूसरी ओर बहेड़ी निज प्रतिनिधि के अनुसार बहेड़ी बाजार स्थित डाक बंगला पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष चन्द्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इस बैठक में विधान पार्षद पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ0 मदन मोहन झा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। उपस्थित लोगों ने इसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गाँधी व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ0 झा के नेतृत्व में कांग्रेस अपने पूर्व के खोए जनाधार को वापस लाने में सफल हो सकती है। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर विष्णु कान्त चौधरी, पूर्व मुखिया मनोज लाल देव, गीना झा, राम शोभा सिंह, अरुण कुमार सिंह, सूरज यादव, जामुन झा, दिवाकर राय, मो0 शफीक, अर्जून मुखिया, जगदीश महतो, मृत्युजंय सिंह, रमेश मंडल, सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।