बिहार
यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, एक लड़की की मौत
By Deshwani | Publish Date: 14/9/2018 5:06:22 PMसुपौल। पटना से ठाकुरगंज जा रही बस रास्ते में पलट गई। इस हादसे में एक लड़की की मौत हो गई है। जबकि एक दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि जिस बस का एक्सिडेंट हुआ है उसमें करीब 59 यात्री सवार थे। घटना का कारण ड्राइवर की लापरवाही बतायी जा रही है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बुरी तरह घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना आज सुबह एनएच 57 पर हुई। बस किशनपुर थाना अंतर्गत टोल प्लाजा से आगे बढ़ने के बाद पलट कर गहरी खाई में गिर गई। बस में सवार यात्रियों के मुताबिक ड्राइवर को नींद आ गई थी जिससे यह हादसा हुआ। इस हादसे में एक लड़की की मौत हो गई है। वहीं, एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। मृतक लड़की की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों के इलाज लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त अंधेरा होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।