बिहार
पीक अप वैन ने बाइक सवार दंपति को ठोकर मारी, स्काउट एवं गाइड में सदर अस्पताल पहुंचाया
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2018 8:15:55 PM
छपरा। गणपत आर्यन। देशवाणी।
शहर के दारोगा राय चौक के पास एक पीक अप वैन ने बाइक सवार दंपति को रविवार को ठाेकर मार दी। दोनों घायलों को स्काउट एवं गाइड के सदस्यों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप के स्काउटो के इस कार्य की सराहना की जा रही है।
बताया जाता है कि जब क्लास खत्म हो जाने के बाद जब सभी स्काउट अपने घर की लौट रहे थे तभी दरोगा राय चौक और भरत मिलाप के बीच मे सड़क हादसा हुआ। एक पिकअप ने बाइक सवार दंपति को धक्का मार कर भाग गया। जिसमें दंपति बुरी तरह घायल हो गए। इस घटना को देख सभी लोग इधर-उधर भागने लगे, तभी वहां डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप के स्काउट वहां संयोगवश पहुँच गये। स्काउटो ने प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में उनको भर्ती कराया। उसके बाद उनके परिजनों को फोन के माध्यम से सूचना दी। उनके परिजन के आने के बाद स्काउट अपने घर के लिए निकले। घायल इसुआपुर गांव की सुगांती देवी और कौशल किशोर सिंह है।