ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
BREAKING: छपरा जंक्शन रेलवे कर्मचारी की विद्युत स्पर्शाघात से मौत, कर्मचारियों में आक्रोश
By Deshwani | Publish Date: 14/8/2018 7:33:00 PM
BREAKING: छपरा जंक्शन रेलवे कर्मचारी की विद्युत स्पर्शाघात से मौत, कर्मचारियों में आक्रोश

छपरा। गणपत आर्यन। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।


पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर एक रेलवे कर्मचारी की विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गयी। घटना मंगलवार को सुबह 8 बजे की है। मृतक रेलवे कर्मचारी मोहन यादव (40 वर्ष) छपरा जंक्शन पर पंप चालक के पद पर कार्यरत थे। वह सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के बड़ा गोपाल गांव के मूल निवासी थे।
बताया जाता है कि पेयजल आपूर्ति पंप चालक से रेलवे के अधिकारी पंप की सफाई करा रहे थे। इसी दौरान विद्युत स्पर्शाघात से उसकी मौत हो गयी। रेलवे कर्मचारी की मौत की सूचना के बाद काफी संख्या में रेलवे कर्मचारी पहुंच गये और हंगामा करने लगे। रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि रेलवे अधिकारियों की मनमानी के कारण पंप चालक की मौत हुई है। इसके लिए पूरी तरह से रेलवे के अधिकारी दोषी है।

 

रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि पंप की सफाई का काम करने के लिए अलग से कर्मचारी हैं। पंप की सफाई का काम पंप चालक का नहीं है, लेकिन जबरन उससे नियम के विरुद्ध काम कराया जा रहा था जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। इस घटना की सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस थाना के थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह,रेलवे सुरक्षा बल के जवान अन्य पदाधिकारी पहुंच गये हैं और आक्रोशित रेलवे कर्मचारियों को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। बताया जाता है कि मृतक को दो पुत्र व एक पुत्री है। इस घटना के बाद रेलवे कर्मचारी के परिजनों में मातम छा गया है और रो रो कर हाल बेहाल है। इस संबंध में पूछने राजकीय रेलवे थाना के थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों को शांत कराया जा रहा है और घटना की जांच की जा रही है। रेलवे कर्मचारी की मौत विद्युत स्पर्शाघात से हुई है लेकिन इसके लिए दोषी कौन है। इसकी जांच की जा कर रही है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS