ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
पटना में बदमाशों का कहर जारी, घर में घुसकर सरकारी अधिकारी को गोली मारी
By Deshwani | Publish Date: 14/8/2018 11:46:32 AM
पटना में बदमाशों का कहर जारी, घर में घुसकर सरकारी अधिकारी को गोली मारी

पटना। बिहार में अपराधियों का कहर बबदस्तूर जारी है थमने का नाम नहीं ले रही है। कल वैशाली जिले के जंदाहा में रालोसपा के नेता मनीष साहनी की हत्या के बाद आज पटना में एक सरकारी अधिकारी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोगों ने आज सुबह अधिकारी के घर में घुसकर पहले लूटपाट की विरोध करने पर गोली मार दी है। मारे गए अधिकारी योजना विभाग में अंडर सेक्रेटरी हैं।

जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने सरकारी क्वार्टर में घुस कर राजीव कुमार को गोली मार दी। गोली लगने से वो बुरी तरह से जख्मी हो गये। राजीव कुमार को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 इस घटना के बाद फिर से सवाल उठने लगे हैं कि क्या राजधानी की विधि व्यवस्था राभ भरोसे है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह आपसी रंजिश का मामला तो नहीं है। मामले की जांच एसपी सिटी के हाथ हैं। 

वहीं अज्ञात लोगों ने जन्दाहा में सोमवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता मनीष साहनी की गोली मारकर हत्या कर दी। मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने जन्दाहा इलाके में स्थित उनके दफ्तर में घुसकर गोली मारी और वहां से फरार हो गए। हमलावर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

इस घटना के बाद साहनी के समर्थकों ने जन्दाहा पुलिस थाने के बाहर जमकर नारेबाजी की और थाने को आग के हवाले कर दिया।  जिसके बाद मामले को बिगड़ता देख पुलिस ने हवाई फायरिंग कर प्रदर्शनकारियों को दूर किया। इस घटना में करीब 10 लोगों के घायल होने की खबर है। उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS