बिहार
मुख्यमंत्री के आगमन को रोका था यातायात, लाख मिन्नतों के बाद भी नहीं दिया रास्ता, रेफर्रड शिशु की गई जान
By Deshwani | Publish Date: 13/8/2018 8:38:18 PMआक्रोशित परिजन ने दिघवारा बीडीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त की। फोटो-देशवाणी।
छपरा। गणपत आर्यन। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर यातायात बंद करने के कारण जाम में फंस कर एक नवजात शिशु की मौत हो गयी। घटना सोमवार की है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रसासन ने शीतलपुर बाजार के दरियापुर मोड़ के पास ट्रैफिक को रोक रखा था।
मिन्नतों के बाद भी नहीं दिया रास्ता-
इसी दौरान दिघवारा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर हुए एक नवजात को लेकर इलाज के लिए हाजीपुर जा रहे थे। बताया गया है कि इस दौरान दरियापुर मोड़ पर खड़े प्रशासनिक पदाधिकारियों ने उस वाहन को रोक दिया। नवजात शिशु के परिजन आरजू मिन्नते करते रहें। प्रशासन के अधिकारी टस से मस नहीं हुए। लगभग एक घंटे के बाद नवजात ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद ट्रैफिक बन्दी में फसे मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए और अगल बगल में खड़े प्रशासनिक अधिकारियों वाहनों को क्षतिग्रस्त करना शुरू कर दिया। परिजनों के रौद्र रूप देखकर प्रसासनिक अधिकारी भाग खड़े हुए। इस घटना के बाद से स्थिति विस्फोटक बनी हुई है और पुलिस बलों के जवान स्थिति को नियंत्रित करने में लगे हुए हैं।