ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
पटना के शेल्टर होम में दो महिलाओं की संदिग्ध मौत, संचालक गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 13/8/2018 1:21:20 PM
पटना के शेल्टर होम में दो महिलाओं की संदिग्ध मौत, संचालक गिरफ्तार

पटना।पटना में एक शेल्टर होम में दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से बवाल मच गया। यही नहीं दोनों महिलाओं के आनन-फानन अंतिम संस्कार करने की कोशिश ने मामले को और भी ज्यादा उलझा दिया। पटना के आसरा शेल्टर होम में दो महिलाओं की मौत की ख़बर ने बिहार में एक बार फिर भूचाल बरपा दिया है। एक बार फिर शेल्टर होम में रहने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि 10 अगस्त के इस शेल्टर होम से कुछ महिलाओं ने भागने की नाकाम कोशिश की थी और उसी रात ही इसी शेल्टर होम से दो महिलाओं की मौत की खबर आई। आनन-फानन में शेल्टर होम की देख-रेख करने वालों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

पटना पीएमसीएच के सुपरिटेंडेंट राजीव रंजन ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया "दो महिलाओं को उपचार के लिए लाया गया था। लेकिन वे दोनों ही जीवित नहीं थीं।" अब मर चुकी महिलाओं का इलाज क्या होता, लिहाज़ा पोस्टमॉर्टम हुआ और पोस्टमॉर्टम में बताया गया कि दोनों की मौत बीमारी से हुई। लेकिन प्रशासन जब तक अलर्ट होता तबतक एक महिला का अंतिम संस्कार भी हो चुका था। फिर भी प्रशासन सख्त हुआ। तुरंत ही शेल्टर होम के संचालक और मालिक को गिरफ्तार किया गया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS