ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बिहार के चर्चित माकपा नेता विजयकांत ठाकुर के निधन पर शोक की लहर
By Deshwani | Publish Date: 12/8/2018 8:58:39 PM
बिहार के चर्चित माकपा नेता विजयकांत ठाकुर के निधन पर शोक की लहर

माकपा नेता विजयकांत ठाकुर का पार्थिव शरीर। फोटो- देशवाणी।

दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर। देशवाणी।

 भारत की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व केंद्रीय कमेटी सदस्य 86 वर्षीय कामरेड विजयकांत ठाकुर का निधन लम्बी बीमारी के बाद जिले के बेलवागंज लहेरिया सराय स्थित निवास पर रविवार को हो गया। इनके निधन की खबर सुनते ही शहर में जंगल की आग की तरह फैल गयी। उनके निधन पर सभी सभी तबके के लोगों गहरा शोक व्यक्त किया है।
 इनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए तमाम राजनीतिक गैर राजनीतिक,समाजिक संगठन व बुद्धिजीवियो सहित हजारो की संख्या में लोग उनके निवास स्थान पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कामरेड ठाकुर ने छात्र जीवन से लेकर मृत्यु पर्यंत किसानों मजदूरों के हितो के लिये हमेशा संघर्षशील रहे। उन्होंने किसान व मजदूर आंदोलन में सक्रिय रहते हुए हैं अविभाजित दरभंगा जिला के प्रत्येक गांव में संगठन बनाकर उनके हितों की लड़ाई लड़ी।
 
इस आंदोलन से उनका झुकाव वामपंथ की ओर हुआ वे सन् 1960-70 के दशक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का नेतृत्व जिला स्तर पर किया। इसके बाद उन्होंने भाकपा से भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी में आकर दरभंगा जिला से लेकर बिहार प्रांत के अन्य जिलों में पार्टी संगठन को खड़ा किया। वह बिहार के एकमात्र कामेष्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विष्वविद्यालय कर्मचारी संघ को भी सक्रियता प्रदान की। उन्होंने दरभंगा से लेकर प्रांत की राजधानी पटना में भी पार्टी कार्यालय को सुव्यवस्थित किया। उनके द्वारा चलाए गए किसान संघर्ष के कारण आज भी हजारों बटाईदार और गरीब जमीन पर काबिज है। वह दरभंगा टावर से पूरब शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करवाई। जिसमें शहीदे आजम की मां और बहन ने शिरकत किया था।
 
 कॉमरेड ठाकुर के सानिध्य में दरभंगा के व्यवसाइयों ने पुलिसिया आतंक के विरुद्ध संघर्ष किया। कॉमरेड ठाकुर सदैव  विभिन्न दलों का समन्वय बनाकर किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान व कर्मचारियों के हक हकूक लिए संघर्ष करते रहे। सदर प्रखंड के कंशी पंचायत में कई वर्षों तक मुखिया पर रह कर पंचायत के लोगों की सेवा की। कामरेड ठाकुर की ईमानदारी पूर्ण संघर्ष ने अपने साथ एक युग लेते चले गए। वर्ष 1933 में कंशी में जन्म लेकर सिमरी स्कूल, राजनगर हाई स्कूल, ब्ड कॉलेज, लंगट सिंह कॉलेज से अध्ययन कर छात्र आंदोलन में भाग लिया।
 
छात्र आंदोलन के दरम्यान कामरेड ठाकुर समाजवादी विचारधारा से जुड़कर सोशलिस्ट पार्टी के सदस्य बने। कालांतर में वामपंथी विचारधारा से प्रभावित होकर सी पी आई में शामिल हो गयें इसके बाद सी पी आई एम में गये। जहां मृत्यु प्रयंत रहे। राष्ट्रीय स्तर से लेकर जिला स्तर तक नेता और कार्यकर्ताओं में लोकप्रिय रहे। देश में कोई भी ऐसा वामपंथी और समाजवादी नेता नहीं थे जिनका संपर्क कामरेड ठाकुर से ना हो। वे किसान आंदोलन के चर्चित अग्रणी नेता के रूप में प्रसिद्ध थे। आंदोलन के दौरान कई बार जेल भी गए। कॉमरेड ठाकुर के निधन पर उनके शव माकपा के प्रांतीय सचिव कामरेड अवधेश कुमार, प्रांतीय सचिव मंडल सदस्य रामपरी, ललन चौधरी, श्याम भारती पूर्व विधायक रामाश्रय पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह, अजय कुमार ,माले पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा,बैद्यनाथ यादव, लक्ष्मी पासवान, सी पी आई के नारायण जी झा, पूर्व विधायक रामनरेश पाण्डे, कांग्रेस के सीताराम झा, राम नारायण झा, शंभुनाथ चौधरी, राजद विधायक अब्दुलबाड़ी सिद्दीकी, जाले राजद विधायक फराज फातमी,पूर्व भाजपा विधायक रामनिवास प्रसाद, राजद के जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव, प्रोफेसर सिकंदर राय, राजद के विधायक ललित यादव, भाजपा के मुरारी मोहन झा, वकील कौशल, इमाम हाशमी,अंबर इमाम हाशमी, सुभाष महतो, बबलू पत्रकार ,अमरेश्वरी चरण सिंह, प्रभात पाण्डे, सुभाष सिंह, शशि मोहन भारद्वाज, विशाल भंडारी, दिलीप झा, विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ0 वैद्यनाथ चौधरी आदि ने अश्रुपूरित नेत्रों से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि निवेदित की।
 
विजयकांत ठाकुर का निधन दरभंगा के लिए अपूरणीय क्षति - फातमी
 
सीपीआईएम के केंद्रीय कमिटी के सदस्य कामरेड विजयकांत ठाकुर के निधन पर वरिष्ठ राजद नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री मो० अली अशरफ फातमी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मैं काफी मर्माहत हुं। उनसे मेरे व्यक्तिगत रिश्ते थे। उनकी दरभंगा के ऊपर बहुत कृपा रही है। कहा कि उनपर भी रही है। वे पूरी जिंदगी गरीबों की लड़ाई लड़ते रहे और लड़ते लड़ते इस दुनिया से चले गए। हम सबको गहरा सदमा है। पूरा राजद परिवार शोकाकुल है।

राजद जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव, विधायक डॉ0 फराज फातमी, जिला प्रवक्ता राशिद जमाल, वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न प्रसाद यादव नारद, गुलाम हुसैन चीना, भोला सहनी, महानगर अध्यक्ष वरुण कुमार महतो, प्रकाश कुमार ज्योति, सुभाष चंद्र राय, मुन्ना ठाकुर, अमरेश यादव, रामबाबू यादव, राजा पासवान, नारायण राम, गायत्री देवी, रामबाबू चौपाल, अशरफ दुलारे, मुकेश कुमार साह, आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

वही दूसरी ओर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ0 अशोक कुमार व पूर्व शिक्षा मंत्री मदन मोहन झा आदि ने पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धाजलि अर्पित की।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS