राष्ट्रीय
3 अफ्रीकी देशों के दौरे पर आज रवाना होंगे प्रधानमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 23/7/2018 10:38:44 AMनई दिल्ली। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन अफ्रीकी देशों के दौरे पर रवाना होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान भारत ब्रिक्स के तहत पहले महाद्वीप में द्विपक्षीय और उसके बाद बहुपक्षीय संवाद स्थापित करेगा। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "रवांडा, युगांडा और दक्षिण अफ्रीका के दौरे से अफ्रीका महाद्वीप के साथ हमारा संबंध और मजबूत होगा।
पिछले कुछ वर्षो में अफ्रीकी देशों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण अनुबंध हुआ है। पिछले चार साल में हमारे देश के राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री अफ्रीका के 23 दौरे कर चुके हैं। मंत्रालय ने बयान में कहा, "भारत की विदेश नीति में अफ्रीका को शीर्ष प्राथमिकता दी गई है।
रवांडा और युगांडा के दौरे के दौरान रक्षा और कृषि क्षेत्र में सहयोग मोदी की प्राथमिकता होगी। इसके बाद वह ब्रिक्स के सालाना शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने दक्षिण अफ्रीका जाएंगे।