ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
भ्रष्टाचार का दूसरा नाम है आरजेडी: चिराग पासवान
By Deshwani | Publish Date: 22/7/2018 12:56:22 PM
भ्रष्टाचार का दूसरा नाम है आरजेडी: चिराग पासवान

पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान को महागठबंधन में शामिल होने का न्यौता देने पर उनके पुत्र चिराग पासवान ने राजद पर पलटवार किया है। चिराग ने कहा कि लोजपा हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ी है वहीं राजद भ्रष्टाचार का दूसरा नाम है। 

 
इसके साथ ही चिराग पासवान ने कहा कि लोजपा एनडीए से कभी अलग नहीं होगी। इससे पहले चिराग ने कहा था कि अगर भविष्य में वह तेजस्वी के साथ मिलकर काम करते हैं तो इससे कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी। दोनों युवा नेता हैं, एक दूसरे के साथ मिलकर काम कर सकते हैं। 
 
गौरतलब है कि तेजस्वी ने रामविलास पासवान को महागठबंधन में शामिल होने का न्यौता दिया था। उन्होंने कहा था पासवान ने कभी किसी को धोखा नहीं दिया है इसलिए हमें उनसे कोई नाराजगी नहीं है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS