मोतिहारी
घोड़ासहन में स्कूल मैजिक पलटा, नौ बच्चें घायल, तीन की स्थिति नाजुक
By Deshwani | Publish Date: 18/7/2018 8:46:17 PMस्कूल के घायल बच्चों का इलाज करते चिकित्सक। फोटो-देशवाणी।
मोतिहारी। घोड़ासहन। राजू सिंह। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
बुधवार को झडौखर थानाक्षेत्र के झरोखर में एक स्कूल की मैजिक गाड़ी पलट गयी। गाड़ी घोड़ासहन विद्या भारती स्कूल की है। स्कूल से छुट्टी के बाद गाड़ी चालक बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत में पलट गयी। हादसे में नौ बच्चें घायल हो गये हैं। घायलों में तीन की स्थिति नाजुक है। इसके पहले इस कई घटनाएं हो चुकी हैं।
आयोग्य ड्राइवर चलाते हैं स्कूलों की गाड़ियां-
विद्यालय संचालक इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कम मेहनताना देकर बिना अनुभव वाले चालक से काम लिया जाता है। यहां तक कि कई स्कूल संचालक के पास स्कूल में वाहन परिचालन के लिए अनुमति भी नहीं है।