ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मुख्यमंत्री नीतीश ने किया देश का सबसे लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर का शिलान्यास
By Deshwani | Publish Date: 11/7/2018 3:27:20 PM
मुख्यमंत्री नीतीश ने किया देश का सबसे लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर का शिलान्यास

छपरा। बिहार के पहले और देश के सबसे लंबे डबल डेकर फ्लाईओवर का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को छपरा में शिलान्यास किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव समेत जदयू और भाजपा के नेता मौजूद रहे। छपरा के गांधी चौक से नगरपालिका चौक के बीच यह फ्लाईओवर बनेगा। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की देखरेख में बनने वाले इस फ्लाईओवर का निर्माण अगले 4 वर्षों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इस फ्लाईओवर के निर्माण में कुल 411 करोड़ का खर्च आएगा।
 शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमारा उद्देश्य बिहार के हर कोने को विकास के पथ पर ले जाना है। उन्होंने कहा कि इस डबलडेकर फ्लाईओवर के निर्माण से लोगों को जाम से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह देश में अपनी तरह का पहला फ्लाईओवर होगा। उन्होंने इसके लिए पथ निर्माण विभाग को धन्यवाद दिया और कहा कि विकास के लिए सबका साथ सबका सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक और पुल का निर्माण कराया जाएगा।

सुशील मोदी ने कहा कि बंगाल में डबल डेकर बस की बात सुनते थे और अब तो बिहार में डबल डेकर पुल का शिलान्यास हुआ है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश ने गावों का विकास किया है। नाली-गली योजना भी चलाई जा रही है बिहार के पुलों का टॉल टैक्स खत्म किया गया है। मोदी ने कहा कि विकास के लिए ही जदयू-भाजपा का गठबंधन हुआ है। 

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि अयोध्या से जनकपुर जाने वाली सड़क छपरा के मशरक से होकर गुजरेगी। बलिया से बक्सर को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर एक और पुल बनाया जाएगा। पटना में रिंग रोड बनाया जा रहा है, उसके लिए भी सारण को जोड़ने के लिए एक और पुल बनाया जाएगा। कोईलवर में 6 लाइन का पुल बनाया जा रहा है। अगले वर्ष दो लेन पुल को चालू कर दिया जाएगा। 

शिलान्यास के मौके पर पहुंचे गोपालगंज के सांसद जनक राम ने गोपालगंज में ट्रेज़री का रेकार्ड रूम बनाने की मांग की। साथ ही जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पानापुर और तरैया के बीच गंडक नदी पर पुल बनाने तथा छपरा जेल को शहर से बाहर ले जाने की मांग की।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS