ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर की हत्या, गांव में दहशत का माहौल
By Deshwani | Publish Date: 22/6/2018 12:12:30 PM
युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर की हत्या, गांव में दहशत का माहौल

हाजीपुर। घर की छत पर सो रहे एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने सोते समय ही गोली मार कर हत्या कर दी गयी। घटना की जानकारी लोगों को सुबह उससमय हुई जब युवक को जगाने के लिए घर वाले छत पर गये। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस कैंप कर रही है। घटना की जांच के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड को भी बुला लिया है।

 
जानकारी के मुताबिक, औद्योगिक थाना क्षेत्र के हिलालपुर गांव में छत पर सोये अवस्था में ही एक 33 वर्षीय युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। युवक के सिर में दो गोली लगी है। मृतक असर्फी राय का 33 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार है। वह पड़ोस में हुए हत्याकांड में छह माह से जेल में था। हाल ही में जमानत पर छूट कर बाहर आया था। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS