बिहार
योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गिरिराज सिंह ने दिया बाबा रामदेव को धन्यवाद
By Deshwani | Publish Date: 21/6/2018 1:42:42 PMनवादा। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे बिहार में योग शिविर का आयोजन किया गया। वहीं नवादा के गांधी मैदान में योग अभ्यास का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन केंद्रीय मंत्री व नवादा सांसद गिरिराज सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने योग से होने वाले फायदे से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने योग को दुनिया में मशहूर करने के लिए और जन-जन तक पहुंचाने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव को धन्यवाद दिया। गिरिराज ने कहा कि कभी लोग उनका मजाक उड़ाते थे मगर आज उनका लोहा पूरी दुनिया मान रही है।
उन्होंने योग को दुनिया में मशहूर करने के लिए और जन-जन तक पहुंचाने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव को धन्यवाद दिया। गिरिराज ने कहा कि कभी लोग उनका मजाक उड़ाते थे मगर आज उनका लोहा पूरी दुनिया मान रही है।
लोग आज गली-गली और हर जगह योग कर रहे हैं तो उन्हीं की देन है. नवादा सांसद ने कहा कि आंकड़ा आया था कि करीब बिलियन डॉलर की बचत इसी योग के कारण हुआ है। प्रधानंमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब संयुक्त राष्ट्र में 21 जून को योग दिवस मनाने के लिए प्रस्ताव रखा था तो 172 देशों ने इसका समर्थन किया था और आज नतीजा हम सबों के सामने है।