बिहार
बिहार में भूमि अधिग्रहण के मामले में सियासत शुरू
By Deshwani | Publish Date: 19/6/2018 2:02:28 PMपटना। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भूमि अधिग्रहण मामले में बिहार सरकार पर सवाल उठाया था कि राज्य योजनाओं के लिए मदद नहीं कर रही है। भूमि अधिग्रहण धीमी गति होने की वजह से कई योजनाएं और विकास का काम तेजी से नहीं हो पा रहा है। करोड़ों की योजना धीमी गति से चल रही है। नितिन गडकरी के इस आरोप के बाद बिहार में सियासत गरम हो गई है।
हालांकि बिहार सरकार ने इसके लिए जवाब दिया था कि बिहार में जमीन अधिग्रहण का काम करने में काफी परेशानियां हो रही है। लेकिन सरकार किसी भी विकास योजना को रूकने नहीं देगी। लेकिन बिहार में विकास कार्य के धीमी गति को लेकर विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा है।
बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने भूमि अधिग्रहण समस्या पर कहा कि प्रदेश में यह काफी परेशानी का काम है। यहां लोगों को मिट्टी से बहुत प्यार है। लेकिन जमीन अधिग्रहण की समस्या से सड़क निर्माण में बाधा नहीं होगा। बिहार में 80 फीसदी लोग भूमि पर निर्भर हैं। हम किसी के भी साथ जबरदस्ती नहीं कर सकते हैं।