ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
गोपालगंज महिला अल्पवास केंद्र से लड़कियां हुई फरार
By Deshwani | Publish Date: 16/6/2018 8:12:53 PM
गोपालगंज महिला अल्पवास केंद्र से लड़कियां हुई फरार

गोपालगंज। गोपालगंज में महिला अल्पावास केंद्र से 4 लड़कियां फरार हो गईं। वही लडकियों के फरार होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और एनजीओ संचालक में हडकंप मच गया है। घटना नगर थाना के सरेया वार्ड नम्बर 03 , भितभैरवा रोड की है। लड़कियों के भागने की वारदात वहां लगे सीसीटीवी की कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक नगर थाना के सरेया वार्ड नम्बर 03 में महिला अल्पावास केंद्र का संचालन किया जाता है। 

 
यह महिला अल्पावास केंद्र मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अंतर्गत महिला विकास निगम द्वारा संचालित किया जाता है। इस महिला अल्पवास केंद्र में वैसी महिलाओं या लड़कियों को रखा जाता है जिन्हें कहीं से मुक्त कराया जाता है या फिर वैसे लोग जो लावारिस हालत में मिलते हैं। लेकिन बीती रात यहां से 4 लड़कियां कर्मियों को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गईं. 
 
महिला अल्पावास केंद्र में मौजूद कर्मचारियों के अनुसार रात को इन लड़कियों ने पहले मुख्य गेट का चाभी चुराई और अल्पवास केंद्र का ताला खोलकर बरामदे में पहुंची। फिर बरामदे से वो आसानी से बरामदे के पास बने छज्जे से नीचे आईं और बारी-बारी से कैंपस की दीवार फांदकर भागने में सफल हुई। 
 
घटना की मिलते ही जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रेम प्रकाश ने जांच शुरु कर दी है। प्रेम प्रकाश के मुताबिक भागने वाली लड़कियों में मांझा की रहने वाली रानी कुमारी , थावे के रामचन्द्रपुर की रहने वाली सोनिया कुमारी और सिलिगुड़ी की रहने वाली मनीषा थापा और अनुष्का क्षेत्री शामिल हैं। 3 लड़कियों को 15 दिन पूर्व ही महिला थाना के द्वारा ऑर्केस्ट्रा से मुक्त कराकर यहां रखा गया था और एक लड़की को मांझा पुलिस ने एक महीने के लिए यहां भर्ती कराया था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS