बिहार
जोकीहाट उपचुनाव: सुबह 7 बजे से मतदान शुरु
By Deshwani | Publish Date: 28/5/2018 11:22:13 AMपटना। आज कड़ी सुरक्षा के बीच जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया। बिहार के उपमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बैजुनाथ कुमार सिंह ने बताया कि बूथों पर केंद्रीय पुलिस बल एवं बिहार पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। बूथों पर मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदाता घंटों लाईन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आया।
जोकीहाट सीट के लिए मुख्य मुकाबला राजद और महागठबंधन के बीच है। राजद से तस्लीमुद्दीन के छोटे बेटे शाहनवाज आलम को प्रत्याशी बनाया है, जबकि जदयू ने मुर्शीद आलम को मैदान में उतारा है। इस चुनाव में कुल 2 लाख 70 हजार 423 मतदाता मतदान करेंगे। इसके लिए कुल 331 बूथ बनाए गए हैं।