बिहार
मु्ख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बगहा में थारू महोत्सव का उद्घाटन
By Deshwani | Publish Date: 22/5/2018 1:32:30 PMपटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो दिवसीय दौरे पर आज बगहा पहुंचे। बगहा पहुंचकर उन्होंने थारू महोत्सव का उद्घाटन किया। इसके बाद वे वाल्मीकिनगर में बने हाथी कैंप का उद्घाटन करने जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा सील कर दी गई है। वाल्मीकिनगर के कालेश्वर हाथी कैंप में कर्नाटक से लाया गया मणिकंठा हाथी माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत करेगा।
मुख्यमंत्री आज 11:25 बजे बगहा दो प्रखंड के बिनवलिया पहुंचें और भारतीय थारू कल्याण महासंघ चौपारण तपा के 40वें महाधिवेशन का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने सभा को भी संबोधित किया। सीएम के आगमन को देखते हुए भारत- नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नीतीश हवाई मार्ग से ही वाल्मीकिनगर रवाना हो जाएंगे और वहां कालेश्वर में बने हाथी कैंप का उद्घाटन करेंगे। सीएम जंगल सफारी करते हुए मंगुराहा स्थित वन विश्रामगृह पहुंचेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार को वो सुपौल के लिए रवाना हो जाएंगे और बैठक में शामिल होंगे।