ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
केदारनाथ सिंह निधन से हिन्दी साहित्य के क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई : नीतीश
By Deshwani | Publish Date: 20/3/2018 12:14:04 PM
केदारनाथ सिंह निधन से हिन्दी साहित्य के क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई : नीतीश

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिन्दी के जाने-माने साहित्यकार एवं वरिष्ठ कवि केदारनाथ सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कुमार ने अपने शोक-संदेश में कहा कि केदारनाथ सिंह हिन्दी के प्रख्यात साहित्यकार एवं वरिष्ठ कवि थे। वर्ष 2013 में हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में केदारजी की सेवाओं के लिए उन्हें साहित्य के सबसे बड़े सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें साहित्य के क्षेत्र में अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से पुरस्कृत किया गया था।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारजी का बिहार से गहरा नाता रहा है। वह बिहार राजभाषा पुरस्कार चयन समिति के अध्यक्ष भी थे। सरल भाषा में जीवन की जटिलताओं की अभिव्यक्ति करने की उनकी अनूठी शैली थी। वह जीवन में गहरी आस्था रखने वाले कवि थे और जमीनी हकीकत को कविता के माध्यम से अभिव्यक्त करते थे। उनके निधन से हिन्दी साहित्य के क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
 
नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि जाने-माने साहित्यकार केदारनाथ सिंह का लंबी बीमारी के बाद सोमवार की रात नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS