ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
अदालत के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे : राबड़ी
By Deshwani | Publish Date: 19/3/2018 4:36:53 PM
अदालत के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे : राबड़ी

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधानमंडल दल की नेता राबड़ी देवी ने दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत से दोषी करार दिए जाने पर सोमवार को कहा कि न्यायालय के फैसला सर्वमान्य है और इसके खिलाफ उच्च न्यायालय जाएंगे।

 

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने झारखंड के रांची की विशेष अदालत से यादव को दोषी करार दिए जाने के बाद विधान परिषद् स्थित अपने कक्ष में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि न्यायालय के फैसले का वह सम्मान करती हैं। इसके खिलाफ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगी। उन्होंने कहा कि हमलोग देश छोडक़र भागने वाले नहीं हैं।

 

राजद अध्यक्ष की पत्नी ने कहा कि न्यायालय से उम्मीद तो की जा रही थी कि इस मामले में यादव को बरी कर दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि अदालत का जो भी निर्णय है वह मान्य है। उन्होंने कहा कि यादव की तबियत खराब है और वह इलाज के लिए रांची स्थित आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती हैं।

 

वहीं, राजद अध्यक्ष के बड़े पुत्र और विधायक तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह अपने बीमार पिता से मिलने के लिए रांची गए थे लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। उनसे भेंट करवाने के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई। उन्होंने कहा कि वह न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हैं और इसके खिलाफ उच्च न्यायालय जाएंगे। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS