बिहार
गिरिराज सिंह ने कहा, लोकतंत्र के नाम पर हो रही है देश को कमजोर करने की कोशिश
By Deshwani | Publish Date: 17/3/2018 5:31:03 PMपटना। बिहार के अररिया में लगे देश विरोधी नारे का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने इस मामले पर कड़ा रुख अख्तियार किया है।
गिरिराज सिंह का कहना है कि जो कट्टरवादिता का जहर बोया है, यह उसी का नतीजा है कि जिले में देश विरोधी और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह हिंदुस्तान विरोधी मानसिकता है जिसका हम विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के नाम पर देश को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले भी गिरिराज सिंह ने अररिया में राजद सांसद की जीत पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अररिया आतंकवादियों का गढ़ बन जाएगा।