ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
कांग्रेस ही देश को दिशा दे सकती है : राहुल
By Deshwani | Publish Date: 17/3/2018 12:36:08 PM
कांग्रेस ही देश को दिशा दे सकती है : राहुल

नई दिल्ली। केन्द्र में सत्तारूढ़ बीजेपी का नाम लिए बिना उस पर देश में  गुस्सा फैलाने और युवाओं एवं किसानों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से कोई दिशा नहीं मिल पाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि केवल कांग्रेस ही देश को दिशा दे सकती है। कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन को संबोधित करते हुए शनिवार को यहां राहुल ने कहा कि देश में गुस्सा फैलाया जा रहा है। देश को बांटा जा रहा है। हिन्दुस्तान के एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से लड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा काम जोडऩे का है। यह हाथ का निशान (कांग्रेस का चुनाव चिन्ह) ही देश को जोड़ सकता है। देश को आगे ले जा सकता है।

 

 

राहुल ने कहा कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस निशान की शक्ति आप पार्टी प्रतिनिधियों के भीतर है। हम सबको, देश की जनता को मिलकर देश को जोडऩे का काम करना होगा। उन्होंने कहा कि महाधिवेशन का लक्ष्य कांग्रेस  और देश को आगे का रास्ता दिखाने का है।

 

राहुल ने महाधिवेशन में भाग ले रही संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह आदि का नाम लेते हुए कहा कि इन नेताओं ने कांग्रेस के लड़ाई लड़ी। इसके लिए उन्होंने इन नेताओं का आभार व्यक्त किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि महाधिवेशन भविष्य की बात करता है। बदलाव की बात करता है। लेकिन हमारी परंपरा रही है कि बदलाव किया जाता है किंतु बीते समय को भूला नहीं जाता। युवाओं की बात होती है।

 

यदि युवा कांग्रेस को आगे ले जाएंगे तो जो हमारे अनुभवी नेता है, उनके बिना हमारी कांग्रेस पार्टी आगे नहीं जा सकती। उन्होंने अपनी भूमिका को परिभाषित करते हुए कहा कि मेरा काम युवा एवं वरिष्ठ नेताओं को जोडऩे का है। एक नई दिशा दिखाने का काम है। उन्होंने युवाओं के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि युवा जब मोदी की ओर देखता है तो उन्हें रास्ता नहीं दिखता।

 

उन्हें यह बात समझ नहीं आती कि उन्हें रोजगार कहां से मिलेगा? किसानों को सही दाम कब मिलेगा? तो देश एक प्रकार से थका हुआ है। रास्ता ढूंढ रहा है। उन्होंने कहा कि मैं दिल से कहता हूं कि कांग्रेस पार्टी ही देश को रास्ता दिखा सकती है।

 

उन्होंने भाजपा का नाम लिए बिना उस पर हमला बोलते हुए कहा कि वह क्रोध का प्रयोग करते हैं, हम प्यार का, भाईचारे का प्रयोग करते हैं। यह देश हम सब का है। हर धर्म का है, हर जाति और हर व्यक्ति का है। कांग्रेस जो भी काम करेगी, वह पूरे देश के लिए करेगी, सभी व्यक्ति के लिए करेगी। किसी को छोड़ेगी नहीं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS