ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
दिल्ली घेराव करने जा रहे 150 किसानों पर केस दर्ज, 35 को भेजा गया जेल
By Deshwani | Publish Date: 24/2/2018 1:39:03 PM
दिल्ली घेराव करने जा रहे 150 किसानों पर केस दर्ज, 35 को भेजा गया जेल

नई दिल्ली। दिल्ली घेराव के लिए जा रहे किसानों को हरियाणा के विभिन्न इलाकों से पुलिस ने हिरासत में लिया। शुक्रवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जिसमें से 35 किसानों को जेल भेज दिया गया। वहीं 150 किसानों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। किसानों का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ ही उन पर प्लास्टिक की गोलियां चलाईं। वहीं पुलिस ने इन आरोपों को गलत बताते हुए किसानों द्वारा पुलिसकर्मियों पर पथराव करने की बात कही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसानों ने पुलिस पर प्लास्टिक की गोलियां चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि, पहले पुलिस ने उन पर लाठीचार्च किया और फिर प्लास्टिक की गोलियां चलाईं। अब उन्हें ही हिरासत में लेते हुए जानलेवा हमले के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं पुलिस ने अपने बचाव में प्लास्टिक की गोलियां चलाने की बात को नकारा है। पुलिस की ओर से कहा गया कि किसानों द्वारा लगातार पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके जा रहे थे। हालांकि, इसमें कोई भी किसान गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन पत्थर लगने से जानलेवा चोट आ सकती थी। पुलिस ने कहा कि पहले किसानों को जाम खोलने के लिए समझाया गया, लेकिन उन्होंने कहासुनी करते हुए ऐसा करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद लाठीचार्ज करना पड़ा और किसानों को हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि किसानों पर साजिश रचने, नेशनल हाईवे जाम करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं एफआईआर में किसानों द्वारा पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में वरिष्ठ जानकारों का कहना है कि किसानों को जमानत मिलने में समय भी लग सकता है। कोर्ट मामले में किसानों पर लगे आरोपों को किस तरह लेता है ये सब इसी पर निर्भर है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS