बिहार
केसरिया में किसान के घर पर फायरिंग, बाइक छोड़ भागे बदमाश
By Deshwani | Publish Date: 14/2/2018 7:59:15 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
केसरिया के खोढ़ा गांव निवासी किसान नवल किशोर सिंह के घर पर मंगलवार की देर शाम अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। बाद में शोर मचाने पर वे अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। साथ ही उक्त बाइक को जब्त कर लिया। बता दें कि पुरानी रंजिश को लेकर वर्ष 2015 में उनके पुत्र रजनीश कुमार की बदमाशों ने हत्या कर दी थी। इस घटना को उससे जोड़कर देखा जा रहा है, वैसे फायरिंग का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है, शीघ्र ही बदमाशों की शिनाख्त कर ली जाएगी।