ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
रेलवे प्रशासन ने मनायी महाश्वेता देवी की जयंती
By Deshwani | Publish Date: 17/1/2018 12:16:45 PM
रेलवे प्रशासन ने मनायी महाश्वेता देवी की जयंती

छपरा, (हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे के रेलवे भर्ती सेल के अध्यक्ष एके सिंह ने कहा कि भारत सरकार की राजभाषा नीति का शत-प्रतिशत अनुपालन एवं उसका प्रचार-प्रसार हम सभी का संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि इस विभाग के शासकीय कामकाज में हिन्दी के प्रयोग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसके अतिरिक्त सूचना तकनीक संबंधी क्रिया कलापों में भी हिन्दी प्रयोग का समावेश हुआ है। एके सिंह ने पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से महाश्वेता देवी की जयंती के मौके पर मंगलवार को आयोजित राजभाषा समीक्षा बैठक एवं साहित्यिक गोष्ठी में यह बातें कहीं। 

रेलवे भर्ती सेल के अध्यक्ष ने कहा कि इस विभाग में अधिकांश कार्य राजभाषा हिन्दी में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामूहिक पुरस्कार योजना के अन्तर्गत कार्मिक विभाग को पुरस्कृत भी किया गया है, जो कि हम सभी के लिए गौरव की बात है। इस मौके पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (राजपत्रित) एवं राजभाषा सम्पर्क अधिकारी सीपी दूबे ने प्रसिद्ध साहित्यकार महाश्वेता देवी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाश्वेता देवी भारत की प्रसिद्ध लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता थी। उन्होंने बांग्ला भाषा में बेहद संवेदनशील और वैचारिक लेखन के माध्यम से उपन्यास तथा कहानियों से साहित्य को समृद्धशाली बनाया। अनुवादक अनामिका सिंह तथा कार्यालय अधीक्षक शिव शंकर राव ने महाकवि जयशंकर प्रसाद जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने कहा कि महाकवि जयशंकर प्रसाद की हिन्दी कविता और कथा साहित्य के क्षेत्र में अनुपम देन है।

इस मौके पर भगवान चैधरी, राजभाषा विभाग के प्रतिनिधि राजभाषा अधिकारी ध्रुव कुमार श्रीवास्तव, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी उमेश प्रताप सिंह, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (अराजपत्रित) वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी बसन्त लाल एवं राजेश पाण्डेय सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS