ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
अब दो दिनी होगा आयोजन: 4 फरवरी को 521 कन्याओं का सामूहिक विवाह, 5 को महोत्सव
By Deshwani | Publish Date: 13/1/2018 8:33:31 PM
अब दो दिनी होगा आयोजन: 4 फरवरी को 521 कन्याओं का सामूहिक विवाह, 5 को महोत्सव

- नगदाहां सेवा समिति की बैठक में तैयारियों पर हुई चर्चा, जोर-शोर से चल रहा पंजीयन का काम

मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


चंपारण के इतिहास में आगामी 4 फरवरी को एक नया अध्याय जुड़ेगा। मौका होगा नगदाहां सेवा समिति द्वारा आयोजित 521 कन्याओं के सामूहिक विवाह व निकाह का। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस बार यह आयोजन दो दिवसीय होगा। इसकी तैयारी की समीक्षा को लेकर शनिवार को एक अहम बैठक आजाद नगर स्थित समिति के संयोजक रवीश मिश्रा के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने किया। इस अवसर पर समिति के संस्थापक अध्यक्ष मुन्ना गिरि ने अब तक की तैयारियों से समिति सदस्यों को अवगत कराया। कहा कि यह कार्यक्रम अब दो दिवसीय होगा। पहले दिन यानी 4 फरवरी को विवाह व निकाह का आयोजन होगा। दूसरे दिन चंपारण लोक सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन होगा। जहां देश के नामागिरामी कलाकार अपने फन का जौहर दिखाएंगे। बताया िक ठंड के बावजूद लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है। पंजीयन का काम भी जोर-शोर से चल रहा है। समय के साथ लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा िक यह कार्यक्रम सामािजक समन्वय स्थापित करने का काम कर रहा है। मंच संचालन संजय कुमार रमण व धन्यवाद ज्ञापन राकेश कुमार ओझा ने िकया। मौके पर सतीश कुमार मिश्रा, प्रो.शकील अहमद, डा.खुर्शीद अजीज, नसीमा खातून, डा.उमेश चंद्रा, प्रहलाद गिरि, डा.ओम प्रकाश, अवधेश कुमार, िबंटी शर्मा, प्रतिभा शर्मा, बबिता श्रीवास्तव, कृष्णा कुशवाहा, गिरीश मिश्रा, व्यास पासवान, राजन श्रीवास्तव, टुन्ना गिरि, पुटू श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, सरफराज अहमद, मनीष गोस्वामी, रजनीश मिश्रा, रोचक झा, मृत्युंजय कुमार गिरि, रमेश पंडित, रंजीत सिंह, िवनोद चौधरी, शिवपूजन प्रसाद, नरेश दास, राजेश गिरि, कामेश्वर प्रसाद, जनमेजय मिश्रा आदि मौजूद थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS