बेतिया
लड़कों से लड़कियां आगे, राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता में बाजी मारी,11 चयनित में 9 छात्राएं, भाग लेंगे छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में
By Deshwani | Publish Date: 21/10/2017 8:54:46 PM
बेतिया। डॉ. घनश्याम। सहरसा में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल गेम योग प्रतियोगिता में लालसैया के कुल 11 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। अच्छी खबर यह है कि 11 चयनित प्रतिभागियों में ज्यादा संख्या लड़कियों की रही। इसमें 2 छात्र को छोड़कर सभी 9 लड़कियों ने ही राज्यस्तरीय चयन प्रतियोगिता में बाजी मार ली। ये सभी चयनित योग के खिलाड़ी
इनके चयन से प o चम्पारण का नाम एक बार फिर योग के क्षेत्र में रौशन हुआ है। जानकारी पतंजलि योग समिति के प्रशिक्षक योग गुरु अशोक सरकार ने दी। उन्होंने बताया कि बिगत 17 और18 अक्टूबर को सहरसा में प्रतिभागियों के चयन के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के कई प्रान्तों से आये स्कूली छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें मझौलिया प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लालसरैया के सात छात्रा और एक छात्र तथा 10 प्लस टू सीताराम हाई स्कूल की दो छात्राएं और एक छात्र का चयन किया गया। चयनित छात्र और छात्रायें आगामी 4 नवंबर से 6 नवंबर तक छत्तीसगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय योगा प्रतियोगिता में शामिल होंगे। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लालसरैया के एचएम लाल बिहारी राम का ने अपने विद्यालय के आठ छात्र छात्राओं के चयन पर अपने स्तर से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। इधर पतंजलि योग समिति के प्रगतिशील सदस्य लालसरैया निवासी सुशील कुमार जायसवाल ने योग छात्राओ को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा है कि चयन के पीछे योग गुरु अशोक सरकार की कड़ी मेहनत और प्रतिदिन के योगाभ्यास का कमाल है। बताते चले कि पतंजलि के छात्राओं में सेनुअरिया की रेशमा खातून और लालसरैया कि विस्मिल्लाह खातून ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद को पटना में अपने योग की प्रस्तुति कर वाह वाही लूटी है।चयनित छात्राओं में आस्था कुमारी रेशमा कुमारी रिया कुमारी प्रीति कुमारी पल्लवी कुमारी अर्पणा डे तथा राहुल कुमार और निमाई कुमार का नाम शामिल है।चयन को लेकर पतंजलि लालसरैया की छात्राएं एक बार फिर चर्चा में है। विद्यालय के शिक्षक विनोद कुमार, शशि रंजन कुमार, आनंद कुमार, सीमा सरकार आदि ने लालसरैया की योग प्रतियोगियों की सफलता पर बधाई दी है।