बिहार
मलाही में अगलगी में दर्जनभर घर खाक, लाखों की क्षति
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2017 7:17:43 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
मलाही थाना क्षेत्र की ममरखा पंचायत के पोखरा (कानू) टोले में दीये से लगी आग से ग्यारह घरों के सारे सामान जल गए। घटना में लाखों की संपत्ति बर्बाद हो गई।
घटना स्थल के निरीक्षण के बाद अरेराज के सीओ रघुनाथ तिवारी ने बताया कि अगलगी की घटना में कानू टोला के अशोक साह, शोभा देवी,शोनु साह, उमेश साह, मेघा साह, सुरेन्द्र साह, शान्ति देवी,पन्ना लाल साह, जीरा कुँवर, लालपरी देवी तथा इंद्रजीत कुमार के फूस के घर जलकर राख हो गए। घटना में दो बछड़े व छह बकरियां झुलस गईं। जबकि आग को बुझाने के दौरान सुदामा साह और शान्ति देवी भी आंशिक रूप से झुलस गए। उनका इलाज मलाही स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।