बिहार
समस्तीपुर: जिंदा ही जल गयी घर में सो रही गर्भवति महिला, पांच लोगों की बची जान, शार्ट सर्किट से घर में लगी आग
By Deshwani | Publish Date: 4/4/2021 5:35:51 PMसमस्तीपुर। उमेश काश्यप। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर में आग लगने से तीन लोगों के जिंदा जलकर मौत की घटना को लोग भूल भी ना पाए, कि एक और गर्भवति महिला आग की लपट में झुलसकर जिंदा जल गयी। उक्त घटना जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के क्योटहर पंचायत के जिबुडीहली गांव की है। घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। मृतक गांव के ही लालबाबू मुखिया की 22 वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी है। जो पिछले गर्भवति थी और पिछले कुछ महीने से अपने मायके में ही पिता के पास थी।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात लाल बाबू मुखिया के घर में आग लग गयी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के समय साक्षी कमरे में सोयी हुई थी, इसी दौरान आग लगने से वह उसके चपेट में आ गयी। जबकि बगल के कमरे में तीन बच्चे के साथ पांच लोग सोए थे। आग लगने की घटना पर तीन बच्चे सहित पांच लोग सुरक्षित निकल गए, लेकिन साक्षी आग में घिर गयी। जिसके कारण वह आग में झुलसकर उसकी मौत हो गयी। ग्रामीणों की मदद से आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। इधर, आग की सूचना पर बीडीओ, सीओ व पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। साथ ही साक्षी की जली हुई लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।