राज्य
अयोध्या राम मंदिर: कल होने वाले भूमि पूजन को लेकर भव्य तैयारी
By Deshwani | Publish Date: 4/8/2020 6:07:51 PMपटना। राम मंदिर निर्माण के लिए कल होने वाले भूमि पूजन की तैयारियां जोरों पर है। भूमि पूजन से पहले जारी तीन दिन के अनुष्ठानों के दूसरे दिन आज छह घंटे का विशेष राम रचा अनुष्ठान किया जा रहा है। आज शाम होने वाले दीपोत्सव की तैयारियां जोरो पर हैं और सरयू के घाटों को बेहद खूबसूरत अंदाज में सजाया गया है। राम की भक्ति में डूबे इस पौराणिक शहर को अब उस पल का इंतजार है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यहां पहुंचेंगे और अपने हाथों से भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे।
प्रधानमंत्री सबसे पहले हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे जिसके बाद वह भगवान श्री राम लला का राम जन्म भूमि में दर्शन करेंगे इसके बाद भूमि पूजन और अन्य कार्यक्रम होंगे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने कहा कि 175 आमंत्रित व्यक्तियों के साथ ही भूमि पूजन समारोह में विश्व हिंदू परिषद के भूतपूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंघल के परिवार के महेश भागचंदका और पवन सिंघल भी मुख्य यजमान के तौर पर शामिल होंगे।