राष्ट्रीय
देश में 347979 कोविड-19 रोगी हुए स्वस्थ, स्वस्थ होने वालों की दर 59.43 प्रतिशत हुई
By Deshwani | Publish Date: 1/7/2020 5:48:38 PMनई दिल्ली। देश में अब तक 3 लाख 47 हजार 9 सौ 79 कोविड रोगी स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में इस वायरस से 13 हजार एक सौ 57 रोगी ठीक हुए हैं। स्वस्थ होने की दर लगभग 59 दशमलव चार-तीन प्रतिशत हो गई है। चण्डीगढ, मेघालय, राजस्थान, त्रिपुरा और छत्तीसगढ में स्वस्थ होने की दर 78 प्रतिशत से अधिक है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 18 हजार 6 सौ 53 लोगों में कोविड की पुष्टि हुई है। अब देश में कोविड मरीजों की कुल संख्या 5 लाख 85 हजार 4 सौ 93 हो गई है। एक दिन में पांच सौ 7 लोगों की मृत्यु के साथ मृतकों की कुल संख्या 17 हजार चार सौ हो गई है। दो लाख 20 हजार एक सौ 14 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस बीच, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद-आईसीएमआर के अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में देश की विभिन्न प्रयोगशालाओं में दो लाख 17 हजार 9 सौ 31 नमूनों की जांच की गई है। अब तक कुल 88 लाख 26 हजार 5 सौ 85 नमूनों की जांच की जा चुकी है।