ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
बांग्‍लादेश में नदियों, तलाबों और जलाशयों में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ दुर्गापूजा का त्‍यौहार संपन्‍न
By Deshwani | Publish Date: 27/10/2020 9:43:14 PM
बांग्‍लादेश में नदियों, तलाबों और जलाशयों में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ दुर्गापूजा का त्‍यौहार संपन्‍न

दिल्ली। बांग्‍लादेश में नदियों, तलाबों और जलाशयों में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही पांच दिवसीय दुर्गापूजा का त्‍यौहार संपन्‍न हो गया। ये उत्‍सव इस महीने के 22 तारीख से शुरू हुए थे।




दुर्गापूजा बांग्‍लादेशी हिन्‍दू समुदाय का सबसे बडा त्‍यौहार है। यह पूरे देश में श्रद्धा और उमंग के के साथ मनाया गया। बांग्‍लादेश में कुल तीन हजार दो सौ 23 पूजा पंडाल बनाएं गये थे जो पिछले वर्ष 31 हजार नौ सौ 98 की तुलना में कम हैं। अकेले ढाका में दो सौ 33 पूजा पंडाल बनाएं गये थे।



इस वर्ष कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सरकार के कुछ प्रतिबंधों के कारण कुमारी पूजा, सिंदूर खेला और प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा जैसे कार्यक्रम नहीं आयोजित किये गये। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन दोपहर बाद बुढी गंगा में शुरू हुए। महानगर पूजा उत्‍सव समिति की सलाह पर विसर्जन सायं छह बजे से पहले पूरे कर लिए गये।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS