ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
बिहार के औरंगाबाद में झंडातोलन करने जा रहे मुखिया पुत्र पर अपराधियों ने किया सरेआम फायरिंग
By Deshwani | Publish Date: 26/1/2020 12:54:33 PM
बिहार के औरंगाबाद में झंडातोलन करने जा रहे मुखिया पुत्र पर अपराधियों ने किया सरेआम फायरिंग

औरंगाबाद औरंगाबाद जिले में कुटुंबा प्रखंड के तेलहारा पंचायत के मुखिया पुत्र आकाश कुमार सिंह पर रविवार को जानलेवा हमला किया गया। झंडोतोलन के लिए नवीनगर रोड से फूल माला लेकर वे लौट रहे थे। बतरे नदी पर बने पुल पर उनकी गाड़ी धीमी हुई तो पीछे से आ रहे अपराधी रुक गए। बाइक की पिछली सीट पर बैठे एक अपराधी ने पिस्टल निकाली और फायरिंग करने का प्रयास किया तभी आकाश सिंह ने गाड़ी की स्टेरिंग घुमा दी जिससे गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और अपराधी फायरिंग करते हुए भाग निकले।

 
 
घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्होंने सदर अस्पताल में बताया कि विकास मेहता ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। रविवार को विकास और उसके सहयोगी ने अपाची बाइक से पीछा किया और उन्हें मारने का प्रयास किया। उन्होंने अपनी गाड़ी उनकी बाइक की ओर मोड़ दी जिसके बाद वे लोग वहां से भाग निकले। इस दौरान उन पर फायरिंग भी की गई। इसकी सूचना मिलने पर अंबा थानाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे। आकाश के हाथ में मामूली चोटें आई हैं जबकि उनके साथ रहा उनका निजी बॉडीगार्ड मामूली रूप से घायल हो गया।
 
 
आकाश सिंह की मां शीला देवी वर्तमान में तेलहारा पंचायत की मुखिया हैं। उसके पिता मुन्ना सिंह की हत्या 6 साल पूर्व 23 जनवरी को ही हड़िया गांव से लौटते समय अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी और कई लोग नामजद अभियुक्त बने थे। एक अभियुक्त सुजीत मेहता जेल में बंद है जिसे सजा भी हो चुकी है। लोगों ने कहा कि परिवार को सुरक्षा नहीं दी जा रही है। आकाश सिंह के रिश्तेदार चुन्नू सिंह पर भी अपराधियों ने अंबा बाजार में फायरिंग की थी और वह बाल-बाल बचे थे। इसके बाद बॉडीगार्ड और हथियार के लाइसेंस की मांग की गई लेकिन वह नहीं दिया गया। कुछ दिनों के लिए एक गार्ड उपलब्ध कराया गया और बाद में उसे भी हटा लिया गया लाइसेंस देने की घोषणा की गई लेकिन अभी तक लाइसेंस नहीं मिला है। पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS