औरंगाबाद
औरंगाबाद हिंसा मामला: भड़की हिंसा का मुख्य आरोपी फरार
By Deshwani | Publish Date: 30/3/2018 7:05:59 PM औरंगाबाद। बिहार के कई जिलों में हिंसा की आग भड़क चुकी है। औरंगाबाद में हिंसा भड़काने का मुख्य आरोपी अनिल सिंह पुलिस की गिरफ्त से भाग गया है। इस घटना ने औरंगाबाद की पुलिस को सवालों के कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, दंगा भड़काने के आरोपी अनिल सिंह को 26 मार्च को गिरफ्तार कर जिले के थाने को सौंप दिया था। शुक्रवार को अनिल पुलिस की आंखों में धूल झोंककर थाने से भाग निकला। पुलिस द्वारा इसखबर को दबाने का बहुत प्रयास किया गया लेकिन यह बात चारों तरफ फैल गई। पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़े होते देख अधिकारियों ने दो एसआईटी टीम का गठन किया है। टीम को एक सप्ताह के अंदर आरोपियों को हिरासत मे लेने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं दूसरी तरफ औरंगाबाद के राजद जिलाध्यक्ष कौशलेश्वलर यादव ने इस घटना में पुलिस की मिलीभगत होने की बात कही है। बता दें कि अनिल सिंह को पुलिस ने तनाव और हिंसा फैलाने के अारोप में नगर थाना कांड संख्या 95/18 में गिरफ्तार किया था। इसके अतिरिक्त फरार होने पर अब दारोगा के बयान पर कांड संख्या 96/18 दर्ज की गई है।