ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अररिया
अररिया में पूर्व युवा जदयू जिला महासचिव को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, स्थिति चिंताजनक
By Deshwani | Publish Date: 14/6/2018 7:47:34 PM
अररिया में पूर्व युवा जदयू जिला महासचिव को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, स्थिति चिंताजनक

 अररिया। बिहार में अररिया के जोगबनी में गुरुवार की सुबह पूर्व युवा जदयू जिला महासचिव पप्पू पटेल को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया। घायल जदयू नेता का इलाज नेपाल के नोबेल हॉस्पीटल ले जाया गया। जहां इलाज जारी है। घटना के बाद फारबिसगंज के डीएसपी मनोज कुमार मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। अभी तक किसी भी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। 

 
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह रेलवे स्टेशन से पश्चिम की ओर रेलवे ग्राउंड के पास अपनी बाइक संख्या बीआर 38 डी 2977 से गुजर रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने पीछे से हमला कर उन पर चार राउंड गोली चलायी। इसमें से तीन गोली पप्पू पटेल को लगी। गोली उनके कमर, जांघ व पीठ में लगी है। गोली लगने की सूचना मिलते ही आस पास से लोगों की भीड़ जुट गयी। इसके साथ ही सूचना पर उनके परिजन भी वहां पहुंचे और तत्काल उन्हें नेपाल स्थित नोबेल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनके कमर व जांघ में फंसी गोली को निकाल दिया। जबकि, पीठ में लगी गोली को निकालने के लिए उन्हें धरान स्थित बीपी कोईराला आयुर्विज्ञान संस्थान (घोपा कैम्प) भेज दिया गया है। जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
 
गोली लगने की घटना की सूचना पर रेल डीएसपी उपेंद्र कुमार जोगबनी रेल परिसर पहुंचे और जांच की। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला जोगबनी शहर में नशीली दवाओं के कारोबार में एक गैंग काम कर रहा है। घायल व्यक्ति पप्पू पटेल इन लोगों के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठा रहे थे। जिसके कारण नशे की दवा के कारोबारियों द्वारा इन पर हमला किया गया है। उन्होंने रेल थानाध्यक्ष दिनेश कुमार को अपराधियों के धड़ पकड़ के निर्देश दिये। फारबिसगंज के डीएसपी मनोज कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। निरीक्षण के क्रम में जमीन पर गिरे बुल्लेट के खोखे को बरामद किया व पुलिस को सौंप दिया।
 
घटना के बाद जोगबनी पुलिस हरकत में आ गयी है। एक एक कर नशे के कारोबारियों के घर उन्हें पकड़ने के लिये धड़ पकड़ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिये जगह जगह छापेमारी कर रही है।
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS