ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अररिया
अंतिम सांस तक गरीबों, असहायों व अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई लड़ेंगे: तेजस्वी
By Deshwani | Publish Date: 6/3/2018 8:01:05 PM
अंतिम सांस तक गरीबों, असहायों व अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई लड़ेंगे: तेजस्वी

अररिया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भरगामा में कहा है कि वे अंतिम सांस तक गरीबों, असहायों, शोषितों व अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने भाजपा पर सिर्फ वादे करने का आरोप लगाया।

 
तेजस्वी रानीगंज के लालजी उच्च विद्यालय व भरगामा के जवाहर हाई स्कूल परिसर में राजद प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा और जदयू मिलकर उनके परिवार के खिलाफ षडयंत्र रच रहे हैं। उनके पिता लालू प्रसाद यादव जेल में हैं। यह भाजपा और जदयू के मिलन की पटकथा है। उन्होंने कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद सैकड़ों वर्षों तक जेल में रहने के लिए तैयार हैं। भाजपा देश को बांटना चाहती है।
 
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि राजग सरकार गरीबों और महादलितों को ठगने का काम कर रही है। लंबे अरसे बाद महादलित का बेटा मुख्यमंत्री बना तो भाजपा-जदयू ने उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS