ब्रेकिंग न्यूज़
प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के पावन अवसर पर लोगों को बधाई दीश्रीलंका के ऊर्जा मंत्री ने अगले महीने ईंधन के दामों में भारी कटौती होने की संभावना जताईबिहार के सीतामढ़ी में सोमवार की सुबह 3:30 बजे पुलिस व शराब तस्करों के बीच मुठभेड़, एक की मौत, तीन गिरफ्तारएक अप्रैल से पहले स्कूलों के सत्र शुरू करने से मना किया केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई सचिव नेअन्य देशों के मंत्रियों के साथ गोलमेज कांफ्रेंस में शामिल हुए कृषि मंत्री श्री तोमरमनीष कश्यप ने बेतिया में आत्मसमर्पण किया, बिहार पुलिस ने कहा- इनके वीडियो से दंगा भड़का, कुछ ने कहा- कुव्यस्था के खिलाफ आवाज उठाईबिहार विधान सभा काफी हंगामेदार, भाजपा ने सूचना एवं प्राद्योगिकी मंत्री इसराइल मंसूरी की बर्खास्तगी मांग कीबिहार में निगरानी टीम की कार्रवाई- सीतामढ़ी के डीपीओ संजय देव व हाजीपुर में बिजली विभाग के जेई जय कुमार धूस लेने के आरोप में गिरफ्तार
बिहार
पताही में आगजनी कर 30 बीधा जमीन का पुवाल जलाया
By Deshwani | Publish Date: 15/3/2023 10:00:00 PM
पताही में आगजनी कर 30 बीधा जमीन का पुवाल जलाया

पताही में आगजनी। फोटो- देशवाणी।

मोतिहारी। पताही। माधुरी रंजन। पताही प्रखंड क्षेत्र की जिहुली पंचायत अंतर्गत वार्ड-4 निवासी किसान पंकज सिंह के खलिहान में 30 बीघा खेत का पुवाल जलकर राख हो गया। किसान का आरोप है कि पुआल में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगायी गयी है। 


इस घटना की जानकारी किसान श्री सिंह को ग्यारह बजे अगल-बगल के लोगों से मालूम चला। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही खलिहान वे घटना स्थल के पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि पूरे खलिहान आग की लपट में समायी हुई है। और खलिहान में रखे गए पुआल धू-धू कर जल रहा था। इसकी सूचना स्थानीय मुखिया विकास कुमार सिंह को दी। तब मुखिया द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाना अध्यक्ष को मिल घटना की सूचना पाते ही थाना अध्यक्ष अनुज कुमार अग्निसमन्वयक बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक खलिहान में रखे 30 बीघा का पुआल जलकर खाक हो गया था। बुधवार सुबह श्री सिंह ने इसकी जानकारी अंचलाधिकारी सौरभ कुमार को दी सौरभ कुमार से इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है जांच पड़ताल उपरांत मुआवजे का प्रक्रिया शुरू हो सकेगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS