राष्ट्रीय
"जल के लिए महिलाएं, महिलाओं के लिए जल"- जल दिवाली अभियान शानदार सफलता के साथ संपन्न
By Deshwani | Publish Date: 9/11/2023 7:56:10 PM
दिल्ली। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) और ओडिशा शहरी अकादमी के साथ साझेदारी में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) ने एक अग्रणी पहल "जल के लिए महिलाएं, महिलाओं के लिए जल" शीर्षक के तीन दिवसीय अभियान का आयोजन किया। तीसरे दिन, 9 नवंबर, 2023 को यह कार्यकाम शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ। कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन के तहत इस परिवर्तनकारी अभियान का उद्देश्य जल प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना था।
इस तीन दिवसीय अभियान में देश के विभिन्न हिस्सों (चुनावी राज्यों को छोड़कर) से 14,000 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया, जो "जल दिवाली" में सक्रिय रूप से शामिल थीं। अभियान के दौरान, इन सशक्त महिलाओं ने देश भर में 530 से अधिक जल उपचार संयंत्रों (डब्ल्यूटीपी) का दौरा किया और घरों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने में शामिल जटिल प्रक्रियाओं को देखा। राज्य के अधिकारियों ने अभियान की सफलता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए एसएचजी महिलाओं का स्वागत किया। सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण मैनुअल, पानी की बोतलें, सिपर्स, पर्यावरण अनुकूल बैग और बैज जैसी आवश्यक वस्तुओं सहित फील्ड विजिट किट दिए गए।