ब्रेकिंग न्यूज़
नेपाल: महावीर मेला के दौरान नेपाल पुलिस के फायरिंग करने से एक भारतीय नागरिक बुरी तरह घायलभारत सर्वाधिक वोट के साथ अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन के लिए फिर से निर्वाचितभारत-नेपाल मैत्री पुल पर जांच के क्रम में एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में हिंदी सीरीज़ पंचायत सीज़न 2 ने सर्वश्रेष्ठ ओटीटी पुरस्कार 2023 जीताशिक्षा विभाग ने 2024 के लिए छुट्टी का कैलेंडर जारी किया, जिसमें तीज, जिउतिया, महाशिवरात्रि का अवकाश समाप्तसोनपुर मेला में जिला प्रशासन के मुख्य मंच से नृत्यांगना राधा सिन्हा ने बिखेरी जलवापशुपालन और डेयरी विभाग ने कल गुवाहाटी में "राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2023" मनायासोनपुर मेला 25 से शुभारंभ, 26 दिसंबर तक चलेगा सारण का विश्वप्रसिद्ध मेला
नेपाल
भारत-नेपाल सीमा के नो मेंस लैंड में पिलर का मरम्मती कार्य प्रारंभ
By Deshwani | Publish Date: 2/11/2023 9:47:55 PM
भारत-नेपाल सीमा के नो मेंस लैंड में पिलर का मरम्मती कार्य प्रारंभ

नेपाल/रक्सौल अनिल कुमार। भारत-नेपाल सीमा के नो मेंस लैंड में पिलर को मरम्मती का कार्य नेपाल के एपीएफ (सशस्त्र बल) के द्वारा कराया जा रहा है। पिलर की मरम्मती पिलर संख्या 391/4 से शुरुआत की गई है। इस दौरान भारत के एसएसबी के जवान भी मौजूद रहे। इस दौरान दोनों देश के सीमा सुरक्षा बल व नेपाल सशस्त्र बल ने बॉर्डर के नक्शा से पिलर व बॉर्डर की जानकारी ली। इस दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने बताया कि सम संख्या वाले पिलर की देख रेख भारत के एसएसबी जवानों के द्वारा कराया जाता है वही विषम संख्या वाले पिलर की देख रेख नेपाल एपीएफ के द्वारा कराया जाता है। 

 
 
 
 
 
सम संख्या वाले पिलर की मरम्मती भारत के द्वारा जून में ही कंप्लीट कर लिया गया है। वही जब नेपाल एपीएफ के अधिकारी देवेंद्र बहादुर सिंह से पूछा गया कि यहां सीमा व पिलर को लेकर कोई विवाद तो नही है, जिसपर उन्होंने बताया कि इस यहां ऐसा कोई विवाद नही है। पिलर की साफ सफाई, जो टूटा है उसे रिपेयर कर रंगाई किया जा रहा है। वही दोनो देशों के अधिकारियों ने बताया की कुछ शरारती तत्वों के द्वारा छोटे पिलर के साथ छेड़छाड़ किया जाता है लेकिन दोनों देशों के जवानों द्वारा समन्वय कर उस पिलर को ठीक कर दिया जाता है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS